शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, करोड़ों रुपए ऐंठे; धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव!​

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, करोड़ों रुपए ऐंठे; धर्म परिवर्तन का भी बनाया दबाव!​

नोएडा के सेक्टर113 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपए रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने दिल्ली निवासी एक व्यक्ति पर वर्ष 2022 से मार्च 2026 तक शादी का वादा कर शोषण करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके वीडियो भी बना लिए थे. बाद में इन्हीं वीडियो को दिखाकर वह शादी का वादा करते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2011 में वह एक प्रोफेसर के साथ काम करती थी. इसी दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी, जो उसी प्रोफेसर के साथ पीएचडी कर रहा था. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

आरोप है कि दिसंबर 2022 में आरोपी उसके घर आया और शादी करने की जिद करने लगा. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बिना जानकारी के मोबाइल से उसके वीडियो बना लिए. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी मजबूरियां बताकर धीरेधीरे महिला से करीब 75 लाख रुपये ले लिए.

करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप

वहीं, महिला की छोटी बहन से भी रुपये लिए गए. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने करोड़ों रुपए उसकी बहन और उस से शादी के वादे के नाम पर लिए और उस पर भरोसा करके दे दिया था. यह सिलसिला मार्च 2026 तक चलता रहा.

धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव

महिला ने आगे आरोप लगाया कि बाद में आरोपी और उसकी बहन ने उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर भी दोनों शादी का झांसा देकर उससे पैसे लेते रहे. पीड़िता के मुताबिक, जब उसे एहसास हुआ कि आरोपी और उसकी बहन की मंशा उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और धर्म परिवर्तन कराने की थी, तो उसने पुलिस से शिकायत की. वही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *