शादी का झांसा, होटल में रेप…फिर नौकरी भी छुड़वाई! क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर महिला ने क्या-क्या लगाए आरोप, केस दर्ज

शादी का झांसा, होटल में रेप…फिर नौकरी भी छुड़वाई! क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर महिला ने क्या-क्या लगाए आरोप, केस दर्ज

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है. लखनऊ के आशियाना थाने में एक महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है. महिला ने कैफ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. वहीं, शिकायत करने पर कैफ के भाई हसीब पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

पीड़िता तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है. FIR के मुताबिक, साल 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए महिला की मुलाकात मोहम्मद कैफ से हुई थी. उस समय महिला गाजियाबाद की एक पॉश सोसायटी में रहती थी. महिला के मुताबिक, कैफ ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था.

9 दिसंबर 2023 को कोलकाता में रेप का आरोप

महिला ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि 9 दिसंबर 2023 को कोलकाता के एक होटल में कैफ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद भी अलग-अलग शहरों और स्थानों पर उसका यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया गया है.

पीड़िता के मुताबिक, उसने कैफ को पहले ही बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है. आरोप है कि कैफ ने कहा था कि उसे महिला के अतीत और उसके बेटे से कोई आपत्ति नहीं है.

कैफ के कहने पर नौकरी छोड़ने का भी आरोप

FIR के मुताबिक, महिला साल 2023 से 2026 तक नई दिल्ली की एक एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी. महिला का आरोप है कि कैफ को उसका नौकरी करना पसंद नहीं था और उसके कहने पर उसने नौकरी छोड़ दी. पीड़िता का यह भी आरोप है कि दिसंबर 2025 में IPL ऑक्शन के बाद कैफ ने उससे शादी की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद शादी नहीं की.

अमरोहा में कैफ के भाई पर धमकी देने का आरोप

महिला के मुताबिक, मई 2026 में अमरोहा में एक क्रिकेट कोच के घर पर उसकी मुलाकात कैफ की मां और उनके भाई हसीब से हुई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान हसीब ने उसे धमकाया. इसके बाद महिला ने लखनऊ के आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म और हसीब के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *