शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टरट्रॉली ने पैदल कांवड़ियों को कुचला, बच्चे समेत 2 की मौत, 3 गंभीर

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टरट्रॉली ने पैदल कांवड़ियों को कुचला, बच्चे समेत 2 की मौत, 3 गंभीर

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद में शिवभक्तों की आस्था के सफर में बुधवार शाम एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। शाहजहांपुरकांट मार्ग पर जमौर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टरट्रॉली ने पैदल जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बरखेड़ा हवेली से गोला जा रहा था जत्था
जानकारी के अनुसार, सावन माह के चलते शिवभक्तों का जत्था पदयात्रा पर था। कटरा क्षेत्र के बरखेड़ा हवेली गांव से यह जत्था पैदल ही जलाभिषेक के लिए गोला गोकर्णनाथ जा रहा था। बुधवार शाम जब कांवड़िये शाहजहांपुरकांट रोड पर जमौर के समीप पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रैक्टर पर भी सवार थे कांवड़िये, चालक फरार
इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद आरोपी चालक अपना ट्रैक्टर लेकर मौके पर से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के हवाले से यह हैरान करने वाली बात भी सामने आ रही है कि जिस ट्रैक्टरट्रॉली ने पैदल कांवड़ियों को कुचला, उस पर भी कांवड़िये ही सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसप्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। सावन के पवित्र महीने में हुई इस दुखद घटना से मृतक कांवड़ियों के गांव बरखेड़ा हवेली में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *