शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़का

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़का

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 350 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 23,900 से नीचे फिसल गया। सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 296.65 अंक यानी 0.39% गिरावट के साथ 76,458.40 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 69.15 अंक यानी 0.29% गिरावट के साथ 23,927.10 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1% मजबूत होकर 96.49 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.5650 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़का

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावरग्रिड, इन्फोसिस, ट्रेंट, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, इटरनल, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर तेजी के साथ खुले।

सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स के शेयरों का हाल
इटरनल 285.25 ▲ +0.65%
ट्रेंट 2,903.75 ▲ +0.56%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,180.80 ▲ +0.19%
पावर ग्रिड 289.45 ▲ +0.03%
अल्ट्राटेक सीमेंट 11,891.05 ▼ 0.02%
एलएंडटी 3,814.55 ▼ 0.06%
आईसीआईसीआई बैंक 1,440.60 ▼ 0.06%
बीईएल 406.55 ▼ 0.06%
कोटक महिंद्रा बैंक 380.85 ▼ 0.09%
आईटीसी 280.45 ▼ 0.12%
बजाज फिनसर्व 1,875.15 ▼ 0.12%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 2,150.05 ▼ 0.20%
टाइटन 4,701.35 ▼ 0.23%
मारुति सुजुकी 13,515.00 ▼ 0.23%
इंडिगो 5,108.75 ▼ 0.23%
एशियन पेंट्स 2,686.00 ▼ 0.26%
अदाणी पोर्ट्स 1,813.95 ▼ 0.30%
एक्सिस बैंक 1,235.45 ▼ 0.35%
भारती एयरटेल 1,943.00 ▼ 0.36%
एचसीएल टेक 1,232.40 ▼ 0.39%
टीसीएस 2,197.20 ▼ 0.53%
टाटा स्टील 185.50 ▼ 0.54%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,281.30 ▼ 0.59%
टेक महिंद्रा 1,551.45 ▼ 0.63%
सन फार्मा 1,930.25 ▼ 0.65%
भारतीय स्टेट बैंक 1,018.10 ▼ 0.71%
एनटीपीसी 348.00 ▼ 0.73%
बजाज फाइनेंस 1,050.05 ▼ 0.96%
एचडीएफसी बैंक 745.85 ▼ 0.97%
इंफोसिस 1,037.00 ▼ 1.45%

ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी50 इंडेक्स में डॉ रेड्डीज लैब, नेस्ले इंडिया और इन्फोसिस सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमश 0.54 प्रतिशत और 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टरवाइज निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी हेल्थकेयर का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो ने बेहतर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *