श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान दुखद घटना, 62 वर्षीय कोच की मौत

श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान दुखद घटना, 62 वर्षीय कोच की मौत

श्रीलंका। श्रीलंका के कोलंबो में क्रिकेट मैच के दौरान हुई एक घटना में 62 वर्षीय कोच सुमिथ फर्नांडो की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अगस्त को दो स्कूली खिलाड़ियों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बीचबचाव करने पहुंचे फर्नांडो के साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार, 12 अगस्त को उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में 17 वर्षीय एक स्कूली खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किए जाने के बाद 17 अगस्त तक बाल परिवीक्षा हिरासत में रखा गया है।

कुसल मेंडिस से था खास रिश्ता

सुमिथ फर्नांडो प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज में क्रिकेट कोच रहे थे। उन्होंने अपने स्कूली दिनों में श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर कुसल मेंडिस को भी प्रशिक्षण दिया था। इसके अलावा वह कई अन्य युवा क्रिकेटरों के मार्गदर्शक रहे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बाद में उन्होंने ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर के रूप में भी काम किया।

फर्नांडो के निधन से श्रीलंका के क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *