संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन! करीम मस्जिद के नए निर्माण पर चला बुलडोजर, 4 थानों की फोर्स रही तैनात​

संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन! करीम मस्जिद के नए निर्माण पर चला बुलडोजर, 4 थानों की फोर्स रही तैनात​

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार को प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के कुतुबपुर सकता गांव में स्थित करीम मस्जिद के नए बने हिस्से पर बुलडोजर चलाया गया. प्रशासन के मुताबिक, मस्जिद के करीब 120 से 150 वर्ग मीटर हिस्से में बिना जरूरी अनुमति के निर्माण कराया गया था. कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

120 से 150 वर्ग मीटर हिस्से में हुआ था नया निर्माण

पूरा मामला कुतुबपुर सकता गांव का है. यहां आबादी की जमीन पर वक्फ मस्जिद संख्या 81 स्थित है. प्रशासन के अनुसार, मस्जिद परिसर में करीब 120 से 150 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया निर्माण कराया गया था. इसके लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड या स्थानीय प्रशासन से जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी. इसी आधार पर प्रशासन ने निर्माण की जांच शुरू की थी.

ये भी पढे़ं

नोटिस के बाद भी नहीं मिले निर्माण की अनुमति के दस्तावेज

जांच के दौरान प्रशासन ने 23 और 24 अक्टूबर को मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद इरशाद को नोटिस जारी किया था. उनसे नए निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे गए थे. इसके बाद 2 नवंबर को मुतवल्ली ने मस्जिद के पंजीकरण और खतौनी से संबंधित कागजात प्रशासन के सामने पेश किए. हालांकि प्रशासन के मुताबिक, इन दस्तावेजों में नए निर्माण की अनुमति से जुड़ा कोई आदेश नहीं मिला.

एसडीएम के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई

इसके बाद वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर 6 नवंबर को एसडीएम विकास चंद्र ने निर्माण हटाने के निर्देश दिए. इसी आदेश के तहत बुधवार 12 नवंबर को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। टीम ने बुलडोजर की मदद से मस्जिद के नवनिर्मित हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू की.

4 थानों की पुलिस और आरआरएफ रही तैनात

प्रशासन ने कार्रवाई शुरू करने से पहले मस्जिद के अंदर रखे सामान को सुरक्षित बाहर निकलवाया. इसके बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई. कानूनव्यवस्था बनाए रखने के लिए चार थानों की पुलिस और आरआरएफ के जवानों को मौके पर तैनात किया गया था. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे. सीओ असमोली अमन सिंह के मुताबिक, प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई है. फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *