संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा:  बैठक का मिनट्स न मिलने पर 28 जुलाई को धरने का ऐलान 

संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा:  बैठक का मिनट्स न मिलने पर 28 जुलाई को धरने का ऐलान 
संविदा कर्मियों ने खोला मोर्चा:  बैठक का मिनट्स न मिलने पर 28 जुलाई को धरने का ऐलान 

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने प्रबंधन की ओर से  2 जुलाई की बैठक का कार्यवृत्त जारी न करने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संघ ने 28 जुलाई को शक्ति भवन, लखनऊ पर धरना प्रदर्शन करेगा। संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 24 जून को प्रस्तावित धरना 22 जून को अलीगंज में हुए अग्निकांड के कारण स्थगित किया गया था। 

इसके बाद 2 जुलाई को प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें अधिकांश मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्यवृत्त जारी नहीं किया गया और न ही कोई समाधान हुआ। संघ ने आगे कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में लाइनमैन कार्य के लिए अनुबंध, न्यूनतम वेतन 18,000 रु, हटाए गए 25,000 कर्मचारियों की बहाली, मानक समिति की रिपोर्ट जारी करना, दुर्घटनाओं पर रोक और आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का विरोध शामिल हैं।

संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 28 जुलाई तक समाधान नहीं हुआ तो 29 जुलाई से शक्ति भवन, विधानसभा, इको गार्डन सहित सभी जिला मुख्यालयों पर धरना शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *