सड़क किनारे धड़, 12 फुट दूर गड्ढे में सिर, कानपुर में कारोबारी का मिला सिरकटा शव​

सड़क किनारे धड़, 12 फुट दूर गड्ढे में सिर, कानपुर में कारोबारी का मिला सिरकटा शव​

कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवा कारोबारी का सिरकटा शव मिला है. घटना मकनपुर रोड पर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास का है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यहां धड़ सड़क किनारे पड़ा था, जबकि सिर करीब 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और फिर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक घूमने निकले लोगों ने सड़क के किनारे सिरकटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इतने में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश में आसपास में सर्च किया. इस दौरान करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 1012 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मुंड बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई. इसमें पता चला कि शव मूल रूप से देवहा के रहने वाले युवा कारोबारी राज किशोर पटवा का है.

बिल्हौर में रह रहे थे कारोबारी

पुलिस के मुताबिक राजकिशोर यहां बिल्हौर कस्बे के वैष्णव नगर में अपनी पत्नी मधु और तीन बेटियों शुभी, अंशी व नैंसी के साथ रह रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की. परिजनों के मुताबिक राज किशोर महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं का कारोबार करते थे. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल लेकर देवहा गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे. करीब एक घंटे बाद उनके साथ हुई वारदात की जानकारी परिवार को मिली.

मौके पर मिली साइकिल

पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की साइकिल भी मिली है. इसके अलावा सड़क किनारे शर्ट का फटा हुआ कॉलर और अंगौछा भी पड़ा मिला. बिल्हौर थाना पुलिस के साथ पहुंचे डीसीपी एसएम कासिम आबिदी और एसीपी अंकित कुमार ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. ऐसे में पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा अन्य डिजीटल एविडेंस भी तलाशे जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *