सड़क पर पलटा देशी घी का ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

सड़क पर पलटा देशी घी का ट्रक, लूटने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

बाजार में 500 से 1500 रुपये किलो मिलने वाला देशी घी अगर सड़क पर पानी की तरह बहने लगे तो लोगों का लूटने आना स्वाभाविक है. सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में सड़क पर देशी घी पानी की तरह बहता दिखाई दे रहा है.

बताया जा रहा है कि सड़क पर एक ट्रक हादसे का शिकार होकर पलट गया और उसमें देशी घी भरा था. वीडियो देखने के बाद यूजर्स के बीच इंसानियत और मुफ्तखोरी को लेकर बहस छिड़ गई है. वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होगी और मायूसी भी.

सड़क पर पलटा घी से भरा कंटेनर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पर घी फैला हुआ है और लोग इसे लूटने के लिए कतारों में लगे हुए हैं और हर कोई अपने अपने तरीके से इसे बर्तन में भरकर घर ले जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह घटना मुरादाबाद की बताई जा रही है.  वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरी सड़क पीले रंग के घी से सन गई है और साइड में एक ट्रक पलटी खाया हुआ पड़ा है जिसे देखकर लग रहा है कि उसके साथ कोई भीषण हादसा हुआ है.

लूटने पहुंच गई पब्लिक

वीडियो में लोगों को घी लूटते हुए देखा जा सकता है लेकिन एक भी शख्स वीडियो में ऐसा नहीं दिख रहा जो ट्रक या उसके ड्राइवर की खैर खबर ले रहा हो. वीडियो देखकर यूजर्स को इसी बात का गुस्सा है कि आखिर पब्लिक को मुफ्त का माल मिलते ही यह किसी की जिंदगी की कीमत भी भूल जाती है. अब कोई इसे देशी घी बता रहा है तो कोई वनस्पति घी का नाम दे रहा है. लेकिन जो भी हो, मुफ्त का घी पाकर पब्लिक को खुशी जरूर मिल गई है.

यूजर्स बोले, मुफ्त का माल हजम नहीं होता

वीडियो को  manish_jatav_xx_99 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…डालडा लूटने कौन जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा..मुफ्त का माल हजम नहीं होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यही घी 1000 रुपये किलो खरीदते वक्त कहते हैं कि हमें घी नहीं पसंद इसलिए नहीं खाते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *