सड़क हादसे में ITBP के DIG परविंदर सिंह की मौत, ड्राइवर ने भी तोड़ा दम… देहरादूनअंबाला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार

सड़क हादसे में ITBP के DIG परविंदर सिंह की मौत, ड्राइवर ने भी तोड़ा दम… देहरादूनअंबाला हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार

सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारततिब्बत सीमा पुलिस के डीआईजी परविंदर सिंह और उनके ड्राइवर रविशंकर की मौत हो गई. यह हादसा देहरादूनअंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास हुआ. हादसे में एक जवान भी घायल हुआ है, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, डीआईजी परविंदर सिंह मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्कॉर्पियो से अंबाला लौट रहे थे. शनिवार को सरसावा क्षेत्र के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार डीआईजी और उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने डीआईजी परविंदर सिंह और उनके ड्राइवर रविशंकर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल जवान का उपचार जारी है.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. खबर के मुताबिक, हादसे में अंबाला निवासी सैन्य अधिकारी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा आईटीबीपी अधिकारी के गनर और दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस जांच में जुटी है.

रिपोर्ट सुधीर नामदेव, सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *