​​सपने में दूध​​​ मांग रहा था सांप, सच में पिलाने पहुंच गया शख्स, सर्प ने काटा तो डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल​​​

​​सपने में दूध​​​ मांग रहा था सांप, सच में पिलाने पहुंच गया शख्स, सर्प ने काटा तो डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल​​​
Featured Image

बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मुकेश पासवान नामक युवक का दावा है कि पिछले 15 दिनों से वह सपने में एक सांप को दूध और लावा मांगते देख रहा था। युवक ने इस सपना को सच मान लिया और वास्तविक रूप में सांप को दूध पिलाने गया। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया।

डसने के बाद मुकेश ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई और उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं और ऐसे अंधविश्वास पर भरोसा न करने की सलाह दे रहे हैं। मुकेश के अस्पताल जाने के साथ ही डॉक्टरों ने सही समय पर उपचार का महत्व बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *