Quick Samachar: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में CM योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास है ही नहीं! समाज को बांटना, गुंडागर्दी को प्रोत्साहित करना, विकास की हर योजनाओं में रोड़े अटकाना, किसी पर्व त्योहार के पहले आयोजित होने वाले उत्सव को उपद्रव में बदल देना है. सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले क्या हालात थे, आज आप देख रहे होंगे. ये डबल इंजन की सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज, वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन दे रही है और समाजवादी पार्टी देती थी वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया!

सपा के एजेंडे में विकास नहीं, सिर्फ गुंडागर्दी और उपद्रव… फिरोजाबाद में CM योगी का हमला​

उन्होंने कहा कि हर जिले का एक चिन्हित माफिया था, वो अराजकता फैलाता था, गरीब के मकान,जमीन पर कब्जा करता था, अपने गुर्गों के माध्यम से व्यापारियों से चौथ वसूली करता था! इसमें वो सीना तानकर प्रदेश में उपद्रव करते थे, आज हमारा प्रदेश माफिया मुक्त है, गुंडा मुक्त है, उपद्रव से मुक्त है. सीएम योगी ने कहा कि अब नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है सब चंगा! जब होता है चंगा तो उपद्रव नहीं उत्सव होते हैं.

नीयत जब साफ होती है तो नीति और नियंता अपने आप मार्ग प्रशस्त करते हैं,

यही डबल इंजन सरकार की पहचान है… pic.twitter.com/GC0NSA8aee

— Yogi Adityanath June 22, 2026

‘ये नहीं चाहते थे बिजली आए’

सीएम योगी ने कहा कि ये समाजवादी पार्टी रामनवमी पर विरोध करती ही थी. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मनाने पर भी रोक लगाती थी, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी. गरीब कोईकोई सुविधा नहीं थी, न ही बिजली थी, कांग्रेस समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे. क्योंकि अंधेरे में ही इनकी डकैती कुशलता पूर्वक पड़ जाती थी. उन्होंने कहा कि इसलिए ये नहीं चाहते थे कि बिजली आये!

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “बस परसों ही प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि का लाभ सीधे किसानों के खातों में पहुंचाया. अकेले उत्तर प्रदेश में ही, हमारे किसानों, यानी अन्नदाता समुदाय के खातों में 4,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम सीधे ट्रांसफर की गई. ये डबलइंजन सरकार की योजनाओं का फायदा है. इसके लिए किसी क्लर्क के ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. आप बस जाकर सीधे इसका लाभ ले सकते हैं. सीएम ने कहा जब नीयत साफ होती है, तो नीतियां और फैसले लेने वाले लोग अपनेआप रास्ता बना देते हैं. यही डबलइंजन सरकार की पहचान है.”