सफाईकर्मी को बचाने उतरा गार्ड, दोनों की मौत… नोएडा की एल्डिको सोसाइटी के STP टैंक में जहरीली गैस बनी काल

सफाईकर्मी को बचाने उतरा गार्ड, दोनों की मौत… नोएडा की एल्डिको सोसाइटी के STP टैंक में जहरीली गैस बनी काल

Noida Sector150 Accident: नोएडा के सेक्टर150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया. सोसाइटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में टैंक की सफाई कर रहा कर्मचारी और उसे बचाने के लिए अंदर उतरा सिक्योरिटी गार्ड शामिल है. इस हादसे के बाद सोसाइटी में मातम का माहौल है और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

सफाईकर्मी को बचाने उतरा गार्ड, दोनों की मौत… नोएडा की एल्डिको सोसाइटी के STP टैंक में जहरीली गैस बनी काल

राजस्थान के करौली जिले के निवासी शशिकांत शर्मा एल्डिको सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे. सफाई के दौरान टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़े. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

बचाने टैंक में उतरा सिक्योरिटी गार्ड

शशिकांत को बचाने के लिए सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड आकाश बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वह भी कुछ ही पलों में बेहोश हो गया. देखते ही देखते दोनों टैंक के अंदर फंस गए.

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्या कर्मचारियों को गैस डिटेक्टर, ऑक्सीजन सिलेंडर, सेफ्टी बेल्ट, मास्क और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे? यदि नहीं, तो यह गंभीर लापरवाही दो लोगों की मौत का कारण बनी है.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क विनोद कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सबसे पहले यह पता लगाया जा रहा है कि टैंक की सफाई करने वाली एजेंसी और सोसाइटी प्रबंधन ने सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं. यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *