Quick Samachar: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। कई एक्टर्स सामने आकर अपने साथ हुए किस्से साझा कर चुके हैं। उन्हीं में अब एक्ट्रेस मानवी गगरू का नाम शामिल हो चुका है। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ एक्ट्रेस मानवी गगरू ने अपने साथ हुए एक किस्से को साझा करते हुए नेपो किड्स पर तंज कसा है।

उन्होंने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में नई आईं थीं तब उन्हें कॉम्प्रोमाइज का मतलब भी नहीं पता था और उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा पैसे ऑफर हुए थे।
इस बयान में मानवी नेपो किड्स पर निशाना साधते हुए कहती हैं कि कोई नेपो किड कभी ये फेस नहीं करेगा। हाल ही में मानवी गगरू टू गर्ल्स और टू कप्स पॉडकास्ट में दिखाई दी थी। यहां उन्होंने कई सारी बातों पर बात की, उन्हीं में एक्ट्रेस अपने शुरूआथी समय को याद करते हुए दिखाई दीं। अपने करियर के शुरूआती दौर में झेली गईं असहज परिस्थितियों पर मानवी गगरू ने खुलकर बात की।
टेक्स्ट के जरिए आया समझौता करने का ऑफर
मानवी ने कहा कि जब वो इस इंडस्ट्री में नई नई आईं तो उन्हें एक मैसेज आया 1 लाख प्लस समझौता एक प्रोजेक्ट के लिए। उन्हें उस मैसेज का मतलब समझ नहीं आया, बल्कि उसे देखने के बाद वो कंफ्यूज हो गईं थीं। ‘समझौता’ शब्द का मतलब न समझ पाने पर मानवी ने जवाब देकर इसका मतलब भी पूछा। बाद में उन्होंने यह मैसेज एक कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाया, जिन्हें वह अपना मेंटर मानती थीं।
कास्टिंग डायरेक्टर ने तुरंत उन्हें उस शख्स का मैसेज डिलीट करने और उसे ब्लॉक करने की सलाह दी। मानवी ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी हुई कि ऐसा ऑफर टेक्स्ट मैसेज के जरिए दिया गया, क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसे मामलों में कोई सबूत न छोड़ने के लिए फोन पर बात करना पसंद करते हैं।
नेपो किड्स पर साधा निशाना
एक्ट्रेस ने कहा कि पहले उन्हें ये मैसेज पढ़कर लगा कि शायद वो शख्स कोई पैसे से जुड़ी बात कर रहा है, जैसे जीएसटी या फिर ये कोई बजट से जुड़ी डील है। बाद में उन्हें समझ आया कि वो इंसान कुछ और ही बात कर रहा था। अपनी बात को मानवी ये कहकर खत्म करती हैं कि ऐसा कभी किसी नेपो किड के साथ नहीं होगा।
बता दें कि एक्ट्रेस को प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा मानवी गगरू ‘मेड इन हेवन’, ‘उजड़ा चमन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं हैं।
💬 Comments (0)
Leave a Comment