सरकारी जमीन पर पेड़ कटान रोकने पहुंचे लेखपाल पर हमला, लाठीडंडों से पीटा; CHC में भर्ती

सरकारी जमीन पर पेड़ कटान रोकने पहुंचे लेखपाल पर हमला, लाठीडंडों से पीटा; CHC में भर्ती

बिसवां । कुतुबपुर गांव में बुधवार दोपहर सरकारी जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जाने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट में घायल लेखपाल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बिसवां देहात में तैनात लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव को अवैध कटान की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान दबंगों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते लाठीडंडों से लेखपाल पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार के बीच कुछ ग्रामीण जमा हो गए।

उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उपचार के लिए लेखपाल ओमप्रकाश सिंह यादव का बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लेखपाल ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सीओ बिसवां हर्षित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *