सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या, स्कूल के सामने दिनदहाड़े मारी कई गोलियां, थाने पहुंचकर आरोपी बोला- शिक्षक लव जिहाद चलाता था

सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या, स्कूल के सामने दिनदहाड़े मारी कई गोलियां, थाने पहुंचकर आरोपी बोला- शिक्षक लव जिहाद चलाता था
Featured Image

Bijnor Teacher Murder Case: 16 सितम्बर 2026, उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. खुलेआम गोलीबारी और चाकूबाजी हो रही है. ऐसा ही मामला बिजनौर जिले से सामने आया है. मंगलवार को स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र का है. वारदात स्कूल से 150 मीटर दूर मंगलवार दोपहर 2 बजे की है. मृतक की पहचान नौशाद अहमद (40 साल) के रूप में हुई है. वहीँ, आरोपी गौरव राठी (30) है. जिसने थाने में सरेंडर कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक़, नौशाद अहमद स्कूल से करीब 10 किलोमीटर दूर राहतपुर खुर्द गांव रहते थे. वह नजीबाबाद के प्राथमिक स्कूल सौपुरी में मुख्य अध्यापक थे. टीचर होने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. नौशाद अपनी मां, 2 पत्नियां और 5 बच्चे के साथ रहते थे.

टीचर की गोली मारकर हत्या

शिक्षक हमेशा की तरह मंगलवार को भी स्कूल गए थे.वह छुट्‌टी होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे. नौशाद जैसे ही स्कूल से निकले 150 मीटर दूरी पर एक गौरव राठी ने उनके पेट में गोली मार दी और फरार हो गया. गोली लगते ही नौशाद बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नौशाद अहमद के सीने में दो गोलियां लगीं.

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. स्कूल के स्टाफ और अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर देखते हुए नजीबाबाद से उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया. जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी.

आरोपी बोला- लव जिहाद चलाता था

दूसरी तरफ पूरनपुर निवासी हत्या करने के कुछ देर बाद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. उसने कहा, शिक्षक लव जिहाद चलाता था, तीन गोली मारकर आया हूं. इसके बाद तमंचा भी दे दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद हत्या की असली वजह सामने आए पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *