बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, सलमान खान इस क्लैश से खुश नहीं हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया है कि जब उन्हें पता चला कि श्रद्धा की फिल्म भी उसी दिन रिलीज हो रही है, तो उन्होंने एक्ट्रेस को फोन करके माफी मांगी। श्रद्धा ने भी जिस अंदाज में जवाब दिया, उससे सलमान काफी खुश हो गए।

श्रद्धा की फिल्म की रिलीज डेट नहीं जानते थे Salman Khan
सलमान खान ने हाल ही में एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में अपनी फिल्म की रिलीज डेट और श्रद्धा कपूर की फिल्म से होने वाले क्लैश पर बात की। एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज के लिए 4 दिसंबर की तारीख चुनी थी, तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी इसी दिन रिलीज होने वाली है।
सलमान खान ने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि श्रद्धा की फिल्म भी 4 दिसंबर को आ रही है, तो वह अपनी फिल्म की रिलीज के लिए कोई दूसरी तारीख चुनते। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्हें इस बात का काफी बुरा लगा कि अनजाने में दोनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन तय हो गई।
Salman Khan ने फोन कर श्रद्धा से कहा सॉरी
एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर श्रद्धा कपूर से खुद फोन पर बात की। सलमान ने कहा कि उन्होंने श्रद्धा को बड़े होते हुए देखा है। इसलिए जब उन्हें रिलीज डेट के टकराव के बारे में पता चला, तो उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगना बेहतर समझा।
सलमान खान के मुताबिक, उन्होंने श्रद्धा से कहा कि उन्हें माफ कर दें, क्योंकि उन्हें उनकी फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी नहीं थी। इस पर श्रद्धा ने बेहद सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने सलमान से कहा कि दोनों फिल्मों के लिए पर्याप्त जगह है और दर्शक दोनों को देख सकते हैं। श्रद्धा की यह बात सुनकर सलमान खुश हो गए।
Salman Khan ने दर्शकों से की ‘ईठा’ देखने की अपील
सलमान खान ने सिर्फ श्रद्धा से माफी ही नहीं मांगी, बल्कि उनकी फिल्म का समर्थन भी किया। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ जरूर देखें। इस दौरान उन्होंने फिल्म के लिए अपना उत्साह भी जाहिर किया।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही ‘ईठा’ महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। वहीं, अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘मातृभूमि’ गलवान घाटी के संघर्ष से प्रेरित है। दोनों फिल्मों की रिलीज 4 दिसंबर को तय है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।