सात साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, कर दी ऐसी भविष्यवाणी, जो कर देगा हैरान..

सात साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, कर दी ऐसी भविष्यवाणी, जो कर देगा हैरान..
सात साल आगे की दुनिया देखकर लौटा शख्स, कर दी ऐसी भविष्यवाणी, जो कर देगा हैरान!

सांकेतिक तस्वीर

भविष्य की दुनिया कैसी होगी और आने वाले सालों में इंसानी सभ्यता में क्या बड़े बदलाव होंगे, इसे लेकर अक्सर नई-नई थ्योरीज और दावे सामने आते रहते हैं. हाल ही में खुद को साल 2033 से आया टाइम ट्रेवलर बताने वाले डैरिल डीन नाम के एक अज्ञात शख्स के सनसनीखेज दावों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. डैरिल डीन का दावा है कि उसके पास भविष्य में होने वाली घटनाओं की एक पूरी टाइमलाइन मौजूद है. उसके मुताबिक बहुत जल्द पृथ्वी पर एलियंस आने वाले हैं, जिसके बाद दुनिया से युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे. पैरानॉर्मल रिसर्च से जुड़े लोकप्रिय यूट्यूब चैनल एपेक्स टीवी पर बात करते हुए इस कथित टाइम ट्रेवलर ने अपने दावों को सही ठहराने के लिए कई भविष्यवाणियों के बारे में बताया.

डैरिल डीन का कहना है कि वह मूल रूप से साल 2033 का रहने वाला है और थोड़े समय के लिए ही वर्तमान समय में आया था. उसने कहा कि वह दुनिया के हर इंसान को यह समझाने नहीं आया है कि वह सच बोल रहा है, बल्कि वह सिर्फ उन लोगों से बात करना चाहता है जो उसकी बात को गंभीरता से सुनने के लिए तैयार हैं. कथित टाइम ट्रेवलर के अनुसार, भविष्य में कोई भी बड़ा या विनाशकारी युद्ध नहीं होगा. उसने दावा किया कि साल 2028 में एलियंस पृथ्वी पर आएंगे और वे अपने साथ शांति और समृद्धि का एक नया दौर लेकर आएंगे. एलियंस के आने के बाद इंसानों को यह अहसास होगा कि वे आपस में एक-दूसरे से अलग नहीं हैं, जिससे पूरा विश्व एकजुट हो जाएगा.

इसके अलावा डीन ने यह भी कहा कि 2033 तक दुनिया के सभी मौजूदा धर्म खत्म हो जाएंगे और पूरी मानव जाति सिर्फ एक धर्म को मानेगी. हालांकि, इस शख्स ने नए धर्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया. टाइम ट्रैवल की तकनीक को लेकर भी डैरिल डीन ने एक खुलासा किया है. उसका कहना है कि साल 2028 में इंसानों के सामने टाइम ट्रेवल तकनीक के राज से परदा उठा दिया जाएगा और इसी साल दूसरे ग्रहों के जीवों यानी एलियंस की सच्चाई भी दुनिया के सामने आ जाएगी. उसने दावा किया कि उसकी बातें कोरी भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि आने वाले समय में हर हाल में सच होकर रहेगी. डीन ने तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 के अंत में 5G वायरलेस नेटवर्क शुरू हुआ था, जिसने इंटरनेट स्पीड को तीन गुना बढ़ा दिया था.

वहीं, उसने दावा किया कि आने वाले सालों में 6G इंटरनेट की तकनीक को पूरी दुनिया के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दिया जाएगा. इसका मतलब यह होगा कि दुनिया के हर देश और दूरदराज के इलाकों में लोगों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी. हालांकि, इस यूट्यूब वीडियो को देखने वाले ज्यादातर यूजर्स कथित टाइम ट्रेवलर के इन दावों से बिल्कुल भी सहमत नजर नहीं आ रहे हैं. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी और कल्पना बताया है. कुछ यूजर्स का कहना है कि बातें बनाना आसान है, लेकिन इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, अन्य लोगों ने इसकी तुलना पुराने कथित टाइम ट्रेवलर नोआ से करते हुए कहा कि उसकी भविष्यवाणियां गलत साबित होने के बाद वह गायब हो गया था, और यह शख्स भी उसी की तरह झूठ बोल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *