सालों तक किराए के घर में काटी जिंदगी, जब बिटिया ने थमा दी नए मकान की चाबी तो फफक कर रो पड़े पापा!

सालों तक किराए के घर में काटी जिंदगी, जब बिटिया ने थमा दी नए मकान की चाबी तो फफक कर रो पड़े पापा!
सालों तक किराए के घर में काटी जिंदगी, जब बिटिया ने थमा दी नए मकान की चाबी तो फफक कर रो पड़े पापा!

सालों तक किराए के घर में काटी जिंदगी, जब बिटिया ने थमा दी नए मकान की चाबी तो फफक कर रो पड़े पापा!

Authored by: चयनिका|नवभारतटाइम्स.कॉम•22 Sept 2026, 12:21 pm IST बिटिया ने पापा के लिए खरीदा घरबेटी पढ़ रही थी। वो विदेश जाकर पढ़ना चाहती थी। उसकी इच्छाएं समय पर पूरी हो रही थीं क्योंकि पिता खड़े थे। वो पिता जो जिंदगी भर बच्चों और घर के लिए स्ट्रगल करते रहे पर घर नहीं खरीद पाए। एक ऐसे ही पापा की बेटी हैं महारुख मोघल। उन्होंने अपने पापा को घर खरीदकर दिया है। पिता को कानोकान खबर नहीं थी। पर फिर अपने ही घर में खड़े हुए तो समझ आया कि ये गजब ही हो गया फिर लगे रोने। पूरा वीडियो आपको भी रुला देगा।

30 साल किराए का घर

महारुख के पिता 30 सालों तक किराए के घर में रहे थे। घर खरीद नहीं पाए क्योंकि बच्चों को पढ़ाना था। महारुख कहती हैं कि एक बार वो थाईलैंड पढ़ाई के लिए गईं और फिर कोरिया भी। हर बार पिता सबकुछ कर रहे थे। वो चार बच्चों का खर्च सालों से हैंडल कर रहे थे।

फिर आया 2023

महारुख ने 2023 में काम करना शुरू किया तो सैलरी का एक हिस्सा जोड़ने लगीं ताकि एक घर खरीद सकें। एक समय के बाद घर खरीदने के पैसे जुड़े तो वो अपनी मां के साथ घर देखने जाने लगीं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आखिरकार क्वालालंपुर में घर मिल गया। फादर्स डे पर वो पापा को ये गिफ्ट करना चाहती थीं।

ये आपका घर है

​उस दिन वो पापा को लेकर खाने-पीने निकली थीं। उनके पापा को लगता रहा कि ये घर उनके भाई ने खरीदा है। पर महारुख के चाचा ने चाभी उनको देते हुए बोला, ये आपका घर है। फिर उनके पिता जो रोए अगले तीन दिन ये रोना बंद नहीं हुआ। उनके पिता कहते रहे मैंने ऐसा क्या किया था जो ये मुझे मिला। वीडियो देखिए।

हर पेरेंट्स का सपना होता है

इस वीडियो को देखने वाले भावुक हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये हर पेरेंट्स का सपना होता है। एक यूजर ने लिखा है कि बच्चों की तरफ से सबसे अच्छा गिफ्ट है। एक यूजर ने लिखा है कि वो भी अपने पेरेंट्स के लिए ये करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *