Quick Samachar: श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबागे के साथ मैदान पर हुई बहस के बाद वैभव सूर्यवंशी से जुड़े विवाद पर बीसीसीआई ने प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया ए के खिलाड़ियों से कहा कि वे मैदान के बाहर के विवादों से ध्यान भटकाने के बजाय अपने क्रिकेट पर ध्यान दें।

यह घटना रविवार, 15 जुलाई को डंबुला के रंगिरी डंबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राईनेशन ए सीरीज मैच के बाद हुई। मैच का अंत रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमों ने 265 रन बनाए और फिर श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। इस जीत के बाद श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने वैभव और प्रियांश पर टिप्पणी की और फिर वैभव का रौद्र रूप देखने को मिला।

खेल पर देना चाहिए ध्यान

देबाजीत सैकिया ने इंडिया ए के खिलाड़ियों से कहा कि वे चल रही ट्राईनेशन ए सीरीज पर ध्यान दें और मैदान के बाहर के विवादों से ध्यान न भटकने दें। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट युवा क्रिकेटरों के लिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने और सीनियर नेशनल टीम में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक अहम मौका है। देवाजित ने टीओआई से कहा कि इंडिया ए टीम एक बड़े टूर्नामेंट में खेल रही है। इसमें वे सभी उभरते खिलाड़ी शामिल हैं जो भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर सकते हैं इसलिए उन्हें बाहरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी वजह से खिलाड़ियों से बात करना हमारी जिम्मेदारी नहीं है। खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल और उनके साथ मौजूद सपोर्ट स्टाफ और कोच उनके खेल पर ध्यान देते हैं ना कि अन्य चीजों पर। इसलिए कोई भी उनके खेल, उनकी रणनीति और उस बड़ी सीरीज की तैयारी में दखल नहीं देता जो अभी चल रही है। हम इस पॉलिसी का पालन करेंगे कि जब वे किसी बड़े टूर्नामेंट में देश के लिए खेल रहे हों, तो उन्हें किसी दूसरी ऐसी बात से ध्यान नहीं भटकना चाहिए जो बहुत जरूरी नहीं है। सबसे जरूरी बात है भारत की जीत और ट्राईसीरीज में अच्छा प्रदर्शन। इसलिए हमारा फोकस इसी पर है और इसके अलावा हम इस समय कुछ और नहीं कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने 76 गेंदें खेलकर लगाए सिर्फ 3 छक्के; अफगानिस्तान के खिलाफ हुए फेल, 4 मैचों में बनाए 117 रन

सिक्सर किंग वैभव श्रीलंका की धरती पर छक्के लगाने को तरसते नजर आए। 4 मैचों में 76 गेंदें खेलकर उनके बल्ले से सिर्फ 3 छक्के निकले और वो एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए।