Please assign a menu to the primary menu location under menu

Business

सीजफायर से फट गया शेयर बाजार, हो गई बमबम, निवेशकों ने कमा डाले लाखों करोड

सीजफायर से फट गया शेयर बाजार, हो गई बमबम, निवेशकों ने कमा डाले लाखों करोड

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर और कच्चे तेल में भारी गिरावट से आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त उछाल आई है। घरेलू शेयर बाजार पर भी इसका असर दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 2,700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,000 अंक के करीब पहुंच गया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 2714.63 अंक यानी 3.64% तेजी के साथ 77,331.21 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 778.55 अंक यानी 3.37% तेजी के साथ 23,902.20 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 तेजी के साथ खुले। इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा 9 फीसदी तेजी आई है। इसके अलावा एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स, बजाजा फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में भी काफी तेजी आई है। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा के शेयरों में मामूली गिरावट आई है।

क्यों उछला शेयर बाजार?
ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 3.24 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 3.15 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में भी तेजी रही। निफ्टी आईटी में सबसे कम तेजी रही। इस बीच कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 13.22 फीसदी गिरावट के साथ 94.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 509.73 अंक यानी 0.69% तेजी के साथ 74,616.58 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 155.40 अंक यानी 0.68% ऊपर 23,123.65 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी आई थी। हालांकि पिछले तीन सत्र में मार्केट में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई थी लेकिन बाद में इसमें तेजी आई थी।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply