सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

CJP Protest in Delhi Today Live Updates: नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। सीजेपी और केंद्र सरकार के बीच बातचीत चल रही है। सीजेपी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर अपनी मांग पर डटी हुई है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है।

सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता आज दोपहर 3:30 बजे, बंद रहेंगे 18 मेट्रो स्टेशन

पुलिस ज्यादती के आरोपों वाली याचिकाओं पर 27 को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर राजी हो गया, जिनमें नीट पेपर लीक और अन्य परीक्षाओं में खामियों के खिलाफ जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ज्यादती करने का आरोप लगाया गया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले का जिक्र किए जाने के बाद जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाओं को 27 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

जंतरमंतर पर जारी प्रदर्शन का असर आसपास के बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। सुरक्षा बंदोबस्त, प्रतिबंधों के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा है। दुकानें, शोरूम, बैंक, कार्यालय और रेस्टोरेंट बंद रहने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि, इस माहौल के बीच एक सकारात्मक तस्वीर भी सामने आई है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं के बीच संविधान, सामाजिक न्याय और भगत सिंह के विचारों से जुड़ी पुस्तकों की मांग तेजी से बढ़ी है। संसद मार्ग पर पिछले 40 वर्षों से किताबें बेच रहे नेक राम बताते हैं कि सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री घट गई है लेकिन प्रदर्शन में शामिल युवा अपनी पसंद की किताबें और अखबार खरीदना नहीं भूल रहे। पुस्तक विक्रेता उजाला के अनुसार, सबसे अधिक मांग भारतीय संविधान, जातपात का विनाश और शहीदएआजम भगत सिंह पर लिखी किताबों की हैं।

दिल्ली में आज और कल रात 8 बजे बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें
दिल्ली में आज और कल शराब की दुकानें रात 8 बजे बंद हो जाएंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि छात्रों के विरोधप्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में शराब की दुकानों को वीकेंड खत्म होने तक रात 8 बजे तक बंद करने का आदेश दिया गया है। गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें जल्दी बंद कर दी गईं, जिससे कई लोगों को निराशा हुई और उन्हें बिना शराब खरीदे ही लौटना पड़ा। आम तौर पर शहर में शराब की दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं।

जंतरमंतर पर स्थिति पूरी तरह सामान्य
जंतरमंतर पर फिलहाल स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या कल की तुलना में कम है और लगातार बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस समय लोग देशभक्ति के गीत गा रहे हैं, नृत्य कर रहे हैं और आपस में बातचीत कर रहे हैं। कहीं भी कोई चिंताजनक स्थिति नहीं है। हमारी पहली प्राथमिकता हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। शुक्रवार शाम जंतर मंतर पर करीब 8 हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं, जबकि पहले यह संख्या इससे काफी अधिक थी।

प्रदर्शन में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप से इन्कार
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई को संसद मार्च और जंतरमंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई से इन्कार कर दिया। एक याचिका में पूरे मामले की एनआईए जांच की मांग की गई थी, जबकि दूसरी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देने की मांग थी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि जांच और कानूनी कार्रवाई का फैसला संबंधित एजेंसियां और प्रशासन करेंगे।

दिल्ली में कानूनव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सभी कर्मियों की नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश सभी जिला पुलिस उपायुक्तों , विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय , इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। आदेश के अनुसार अगले निर्देश तक आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश सहित कोई भी नियमित छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक आपात स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा सत्यापन और अनुमोदन के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। साथ ही, पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी पुलिसकर्मी किसी प्रशिक्षण कार्यक्रम या पाठ्यक्रम में भाग नहीं ले सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *