सीतापुर में किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की लव मैरिज से थी रंजिश; भाई समेत दो गिरफ्तार

सीतापुर में किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की लव मैरिज से थी रंजिश; भाई समेत दो गिरफ्तार
सीतापुर में किसान की गोली मारकर हत्या, बेटी की लव मैरिज से थी रंजिश; भाई समेत दो गिरफ्तार

सीतापुर। थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के मातिनपुरवा गांव के पास मंगलवार देर रात एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांचपड़ताल की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेलामऊ गांव निवासी विजय विक्रम की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। परिजनों ने इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदलू राठौर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मुताबिक, बदलू की पुत्री का एक वर्ष पूर्व खीरी में विवाह हुआ था। छह माह पूर्व वह विजय विक्रम के पुत्र के साथ चली गई थी और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे बदलू रंजिश रखता था।

मंगलवार देर रात बदलू व उसके छोटे भाई ने विजय विक्रम को अकेला पाकर मातिनपुरवा मार्ग पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आरोपी बदलू और उसके भाई को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *