सीतापुर में गौ सम्मान आवाहन यात्रा, ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने’ की मांग के साथ गूंजे जयकारे

सीतापुर में गौ सम्मान आवाहन यात्रा, ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने’ की मांग के साथ गूंजे जयकारे
सीतापुर में गौ सम्मान आवाहन यात्रा, ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने’ की मांग के साथ गूंजे जयकारे

सीतापुर सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौभक्तों ने शहर में रैली निकालकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्ग ‘गौमाताराष्ट्रमाता’ के जयकारों से गूंज उठे और बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा का नेतृत्व पशु सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय सेठ ने किया। वह बैलगाड़ी पर सवार होकर अभियान का नेतृत्व कर रहे थे, जबकि उनके साथ बड़ी संख्या में गौभक्त पैदल चल रहे थे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रतिभागियों के हाथों में ‘गौमाताराष्ट्रमाता’ लिखी हुई पट्टिकाएं भी थीं।

मुख्य मार्गों से होकर निकली यात्रा

गौ सम्मान आवाहन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लालबाग चौराहे पहुंची और वहां से जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और विचारों को प्रशासन के समक्ष रखा।

बड़ी संख्या में जुटे गौभक्त

अभियान में बड़ी संख्या में गौभक्त और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा निकाली गई और गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *