सीतापुर में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नेचिंग के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

सीतापुर में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नेचिंग के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
सीतापुर में पुलिस मुठभेड़: चेन स्नेचिंग के दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

सीतापुर। कोतवाली नगर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 36 घंटे के भीतर चेन स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण कर दिया है। कनवाखेड़ा के पास फायरिंग बट रोड के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार अनुसार, जनपद खीरी के  मैगलगंज निवासी कामिल पुत्र हसन अख्तर और फरमान पुत्र यूसुफ कोतवाली नगर में दर्ज चेन स्नेचिंग के मामले में वांछित चल रहे थे। सूचना पर घेराबंदी करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल होकर गिर पड़े। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पीली धातु की दो चेन के टुकड़े, 315 बोर व 12 बोर के दो अवैध तमंचे, कई जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *