सीतापुर में विशेष व्यवस्था : पुलिस बेड़े में शामिल हुआ हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

सीतापुर, अमृत विचार : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए पुलिस बेड़े में पहली बार अत्याधुनिक ‘इंटरसेप्टर वाहन’ को शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने एसपी कार्यालय परिसर से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर यातायात विभाग के सुपुर्द किया।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यह हाईटेक वाहन ओवरस्पीडिंग, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, स्टंटबाजी, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग जैसी अनियमितताओं पर पैनी नजर रखेगा।

इस इंटरसेप्टर वाहन में हाईरिजॉल्यूशन कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे आधुनिक उपकरण लगे हैं। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की सटीक पहचान कर मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *