
अमृत विचार : सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता वकील, न्यायाधीशों को ही आदेश देना लगा। शायद यह पहली घटना है, जब देश की सर्वोच्चल अदालत में खड़ा होकर कोई व्यक्ति जजों को ही आदेश दे रहा हो। हालांकि वह आदेश देने तक ही नहीं थमा। अचानक आपा खो दिया। न्यायाधीशों की तरफ फाइल के कागज उछाले। मुख्य न्यायाधीश के लिए अभद्र भाषा बोली। इससे पहल वह कोई और कांड करता, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर बाहर निकाला। वकील की इस करतूत से कोर्टरूम के अंदर सन्नाटा छा गया। वकील का नाम प्रबल प्रताप है, जो यूपी के प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है। कोर्टरूम में वकील की इस करतूत से लेकर उसके केस पर एक नजर डालते हैं।