सुबह बेटे का बर्थडे, मां ने कीर्तन कर बनाई खीरपूरी… रात में छोटे और बड़े बेटों ने मातापिता की ले ली जान, बहन बोली इन्हें मिले सजाएमौत

सुबह बेटे का बर्थडे, मां ने कीर्तन कर बनाई खीरपूरी… रात में छोटे और बड़े बेटों ने मातापिता की ले ली जान, बहन बोली इन्हें मिले सजाएमौत

Ghaziabad Double Murder: रक्षाबंधन का त्योहार भाईबहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गाजियाबाद से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दो बेटों ने अपने ही मांबाप की बेरहमी से हत्या कर दी. अपने मातापिता की हत्या के बाद शोक में डूबी एक बहन ने रोते हुए कहा, “ऐसे भाई किसी को न मिलें. जिन्होंने हमारे मम्मीपापा की जान ले ली. जैसे मेरे भाइयों ने मेरे मातापिता को मारा है, वैसे ही उन्हें भी उनके किए की सजा मिले.”*

सुबह बेटे का बर्थडे, मां ने कीर्तन कर बनाई खीरपूरी… रात में छोटे और बड़े बेटों ने मातापिता की ले ली जान, बहन बोली इन्हें मिले सजाएमौत

मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर इलाके का है. पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात दो बेटों ने अपने मातापिता की हत्या कर दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक दंपति की बेटियां दीपिका और ज्योति भी मौके पर पहुंचीं. घर के बाहर लोगों की भीड़ और भारी पुलिस बल तैनात था, जबकि घर के भीतर मातम पसरा हुआ था. पुलिस बेटियों के बयान दर्ज कर रही थी और इस दौरान उनका रोरोकर बुरा हाल था.

जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदलीं

मृतक गंगाशरण मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और कई वर्षों से परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे थे. उनके दो बेटे दीपक और ललित तथा दो बेटियां दीपिका और ज्योति हैं. दोनों बेटों की शादी लॉकडाउन के दौरान हुई थी, लेकिन बाद में इनसे तंग आकर उनकी पत्नियां उन्हें छोड़कर मायके चली गई थीं. पिता गंगाशरण अखबार वितरक थे. पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किरायेदार रहता है. किरायेदार ने ही पुलिस को खबर दी थी.

घटना वाले दिन छोटे बेटे ललित का जन्मदिन था. उसकी मां विमलेश ने बेटे की लंबी उम्र के लिए पड़ोस की महिलाओं के साथ कीर्तन कराया और घर में खीरपूरी बनाई. शाम तक घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रात होतेहोते यह खुशी मातम में बदल गई.

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों भाई शराब के आदी थे और अक्सर नशे की हालत में घर में झगड़ा करते थे. 20 जुलाई की रात भी दोनों शराब पी रहे थे. जब मातापिता ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पहले पिता गंगाशरण पर हमला किया. मां विमलेश बचाने आईं तो उन पर भी हमला कर दिया. दोनों का गला दबाने के बाद उन पर हथौड़े से वार किए गए. गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटियों ने सुनाई भाइयों की करतूत

मृतक दंपति की बड़ी बेटी दीपिका ने आरोप लगाया कि दोनों भाई लंबे समय से शराब के आदी थे और अक्सर मातापिता के साथ मारपीट व झगड़ा करते थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि शराब के लिए दोनों ने अपनी मां के सोने के जेवर तक बेच दिए थे. इसके बावजूद मातापिता हर बार उन्हें माफ कर देते थे और उम्मीद करते थे कि एक दिन वे सुधर जाएंगे.

दीपिका ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके अपने सगे भाई ही मातापिता के कातिल बन जाएंगे. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *