Nimbu Ka Achar: नींबू का खट्टा-मीठा अचार कई लोगों को बहुत पसंद होता है। आप इसे घर पर बनाते होंगे। यह जितना पुराना होता जाता है इसका रंग उतना ही काला और स्वाद उतना ही बेहतरीन होता जाता है। गर्मियों में नींबू की शिकंजी खूब पी जाती है। इसके लिए हर घर में नींबू लाए जाते हैं। नींबू का रस निकालने के बाद आप उसके छिलके फेंक देते होंगे। वहीं कई बार नींबू काटने पर उसके अंदर ज्यादा रस नहीं निकलता है। सूखे हुए नींबू या फिर नींबू के छिलकों से आप खट्टा-मीठा अचार बना सकते हैं।

सूखे नींबू को फेंकने की बजाय इस तरह बनाएं नींबू का काला अचार, एक नहीं जानें 2 रेसिपी
सूखे नींबू को फेंकने की बजाय इस तरह बनाएं नींबू का काला अचार, एक नहीं जानें 2 रेसिपी

रेसिपी-1

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

500 ग्राम नीबू
500 ग्राम चीनी
3 चम्मच नमक या स्वादानुसार
1 चम्मच काला नमक
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
3-4 चम्मच अजवाइन

इस तरह बनाएं

सबसे पहले नींबू को अच्छे से धोकर किसी साफ कपडे़ से पोंछकर सूखा लें। नींबू को 4 टुकड़ों में काटकर उसमें नमक डाल दें। अगर आपके पास नींबू के छिलके हैं तो उन्हें भी काटकर किसी कांच की बोतल में डालें। उसमें चीनी, काला नमक, काली मिर्च,इलायची के दाने व अजवाइन डालकर मिक्स करके रख दें। चार-पांच दिन धूप में रखें। फिर किचन में रख लें। अचार को रोजाना डब्बा पकड़कर उलट-पलट जरूर दें। हफ्ते भर में नींबू का अचार बन कर तैयार हो जाएगा।

दूसरा तरीका

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

-रस निकाला या सूखा हुआ नींबू या फिर नींबू का छिलका
-सरसों का तेल
-मेथी दाना
-अजवायन
-लाल मिर्च पाउडर
-कश्मीरी मिर्च पाउडर
-हल्दी पाउडर
-नमक
-चीनी/गुड़

नींबू का अचार बनाने का तरीका

नींबू के छिलकों को पतला-पतला काट लें। सूखे नींबू हो तो उन्हें भी काट लें। एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करें और इसमें मेथी दाना व अजवायन डालें। फिर लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर और हल्दी डालें। इसके बाद स्वादनुसार नमक डालें। मसाले का मिश्रण ठंडा होने पर इसमें कटा हुआ नींबू मिलाएं। फिर सरसों का तेल मिलाएं। मिश्रण में चीनी या गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे कांच के जार में डालें और धूप में रख दें। कुछ दिनों में यह बनकर तैयार हो जाएगा।