सोनेचांदी ने भरा खजाना! सिर्फ टैक्स वसूलकर सरकार ने कमाए ₹10463 करोड़

सोनेचांदी ने भरा खजाना! सिर्फ टैक्स वसूलकर सरकार ने कमाए ₹10463 करोड़

कीमती धातुओं के आयात पर टैक्स बढ़ाने का सरकारी दांव खजाने के लिए बंपर कमाई का जरिया साबित हुआ है. केंद्र सरकार ने 13 मई से 2 अगस्त के बीच केवल सोना, चांदी और प्लेटिनम पर कस्टम ड्यूटी से 10,463 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया है. संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा दी गई लिखित जानकारी के अनुसार, इस कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा सोने के आयात से आया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार की ओर से संसद में किस तरह के आंकड़े पेश किए हैं…

सोनेचांदी ने भरा खजाना! सिर्फ टैक्स वसूलकर सरकार ने कमाए ₹10463 करोड़

सिर्फ टैक्स से कमा लिए हजारों करोड़

सोमवार को संसद को बताया गया कि सरकार ने 13 मई से 2 अगस्त के बीच सोना, चांदी और प्लेटिनम के इंपोर्ट पर 10,463 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी वसूली. लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इस दौरान हुई कुल वसूली में सोने का हिस्सा सबसे ज्यादा था. इस मेटल से कस्टम ड्यूटी के तौर पर 10,040 करोड़ रुपए मिले. सरकार ने चांदी के इंपोर्ट से 328 करोड़ रुपये और प्लेटिनम से 95 करोड़ रुपये और वसूले, जिससे इन तीनों कीमती धातुओं से कुल कस्टम ड्यूटी रेवेन्यू 10,463 करोड़ रुपये हो गया.

मई में बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी

केंद्र सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी, जबकि प्लेटिनम पर ड्यूटी 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 15.4 फीसदी कर दी गई. ये बदलाव सोने और चांदी के डोर , सिक्कों और फाइंडिंग्स जैसे संबंधित उत्पादों पर भी लागू किए गए. ड्यूटी बढ़ाने का मकसद गैरजरूरी इंपोर्ट को कम करना और कच्चे तेल, फर्टिलाइज़र, इंडस्ट्रियल रॉ मटीरियल और कैपिटल गुड्स जैसे ज़रूरी इंपोर्ट के लिए विदेशी मुद्रा बचाना था. यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल, खानेपीने की चीजों और फर्टिलाइजर के इंपोर्ट की लागत पर पड़ने वाले असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया गया.

161 किलो तस्करी का सोना जब्त

सरकार ने इस दौरान सोने की तस्करी के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी. चौधरी ने बताया कि 13 मई से 30 जून के बीच अधिकारियों ने 161 किलो तस्करी का सोना जब्त किया और 116 लोगों को गिरफ्तार किया. चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना इस्तेमाल करने वाला देश है, और इंपोर्ट में ज्वेलरी की मांग का बड़ा हिस्सा होता है. सोना खरीदने से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बाहर जाती है, जिससे यह धातु भारत के इंपोर्ट बिल का एक अहम हिस्सा बन जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *