सोया चंक्स से बनाएं हाईप्रोटीन रेसिपीज, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

सोया चंक्स से बनाएं हाईप्रोटीन रेसिपीज, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

आजकल कई लोग अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. खासकर जिम जाने वाले, वर्कआउट करने वाले, फिटनेस पर ध्यान देने वाले, शाकाहारी और ज्यादा प्रोटीन लेने की चाह रखने वाले लोग हाईप्रोटीन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. हालांकि, सिर्फ प्रोटीन लेना ही काफी नहीं होता, बल्कि स्वाद और पोषण का संतुलन भी जरूरी होता है. ऐसे में सोया चंक्स एक आसान, सस्ता और प्रोटीन से भरपूर विकल्प हो सकता है, जिसे रोज के खाने में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है.

सोया चंक्स से बनाएं हाईप्रोटीन रेसिपीज, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

सोया चंक्स में के साथ फाइबर, आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसे सब्जियों के साथ मिलाकर और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है. नाश्ते, लंच या शाम के स्नैक्स के लिए भी इससे कई हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपीज तैयार की जा सकती हैं. आइए जानते हैं सोया चंक्स से कौनसी हाईप्रोटीन रेसिपीज बना सकते हैं और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें.

सोया चंक्स से बनाएं ये 4 हाईप्रोटीन रेसिपीज

सोया चंक्स सलाद

उबले हुए सोया चंक्स में खीरा, टमाटर, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऊपर से नींबू का रस, काली मिर्च और थोड़ा काला नमक डालें. यह हल्का, ताजगी से भरपूर और हाईप्रोटीन सलाद है, जिसे शाम के स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है.

सोया चंक्स सलाद

सोया चंक्स पुलाव

सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. अब चावल, मटर, गाजर, बीन्स और हल्के मसालों के साथ सोया चंक्स मिलाकर पुलाव तैयार करें. यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी देता है.

सोया चंक्स टिक्की

उबले हुए सोया चंक्स को बारीक काट लें. इसमें उबला आलू, गाजर, हरा धनिया और हल्के मसाले मिलाकर टिक्की बना लें. तवे पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें. इसे हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.

सोया चंक्स भुर्जी

भीगे हुए सोया चंक्स को बारीक काट लें. पैन में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हल्के मसाले भूनें, फिर सोया चंक्स डालकर कुछ मिनट पकाएं. यह प्रोटीन से भरपूर रेसिपी रोटी, पराठे या ब्रेड के साथ स्वादिष्ट लगती है.

सोया चंक्स बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सोया चंक्स को बनाने से पहले 10 से 15 मिनट तक गर्म पानी में भिगोएं और फिर अच्छी तरह निचोड़ लें. इससे इसका स्वाद और बनावट बेहतर हो जाती है.

इसे ज्यादा तेल या मसालों में पकाने से बचें, ताकि रेसिपी हेल्दी बनी रहे. ताजी सब्जियां मिलाने से इसका पोषण और बढ़ जाता है. ताजा बनाकर खाने से स्वाद और पोषण दोनों बेहतर मिलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *