सोशल मीडिया को लेकर बढ़ा विवाद, बेंगलुरु में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप..

सोशल मीडिया को लेकर बढ़ा विवाद, बेंगलुरु में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप..
सोशल मीडिया को लेकर बढ़ा विवाद, बेंगलुरु में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप..

बेंगलुरु। पत्नी की फोन की लत और रील बनाने की आदत से परेशान पति ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

कर्नाटक की कुंबलगोडु पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले धीरज कुमार को पत्नी रीमा कुमारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की मोबाइल लत से परेशान होकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, दोनों को प्यार हुआ था और उन्होंने करीब 10 महीने पहले शादी की थी। इसके बाद वह रीमा के परिवार को बताए बिना उसे लेकर बेंगलुरु चला गया था। वे बेंगलुरु के गेरुपल्या में किराए के कमरे में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान, धीरज ने माना कि शादी के बाद रीमा की उसमें दिलचस्पी कम हो गई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रीमा ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर लगी रहती थी।

अक्सर रील बनाती थी, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी। सिर्फ अपने लिए खाना बनाती थी और उसके काम से लौटने से पहले ही खाना खा लेती थी। उसने कहा कि वह खाना भी नहीं परोसती थी।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने यह भी बताया कि रीमा, धीरज पर बेंगलुरु छोड़कर बिहार लौटने का लगातार दबाव बना रही थी, जो दोनों के बीच अक्सर होने वाली बहस की एक और वजह बन गया था।

आरोपित के कबूलनामे के मुताबिक, इन मुद्दों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बहस के दौरान, रीमा ने धीरज को डंडे से मारा।

गुस्से में आकर, धीरज ने उसके दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपित ने उसके चेहरे को प्लास्टिक में लपेटा, शव को चादर से ढंका, उसे किराए के कमरे में ही छोड़ दिया और बिहार भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *