सौतेले पिता की हैवानियत से परेशान थी 10 साल की बच्ची, मां ने बिना बताए लगवाया CCTV, कैमरे में कैद हुई ऐसी सच्चाई जिसने सबको हिला दिया!

सौतेले पिता की हैवानियत से परेशान थी 10 साल की बच्ची, मां ने बिना बताए लगवाया CCTV, कैमरे में कैद हुई ऐसी सच्चाई जिसने सबको हिला दिया!
Featured Image

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल की बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने बार-बार रेप किया. जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को किसी को भी इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसी डर के कारण बच्ची लंबे समय तक चुप रही. हालांकि, मां की सतर्कता और घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रहती थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ समय से मां ने बच्ची के शरीर पर संदिग्ध चोटों के निशान देखे थे. इसके बाद उसे बच्ची के साथ कुछ गलत होने का शक हुआ.

सच्चाई का पता लगाने के लिए मां ने घर में टीवी के पीछे चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया. कैमरे की लाइव फुटेज अपने मोबाइल पर देखने के बजाय उसने अपनी एक सहेली के फोन पर देखने की व्यवस्था की.

CCTV फुटेज में सामने आई आरोपी की करतूत

बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में बच्ची के साथ यौन शोषण का खुलासा हुआ. फुटेज देखने के बाद मां को पूरे मामले की जानकारी मिली. उसने बिना देर किए पांचपावली पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर 44 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को किसी को भी इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. इसी वजह से बच्ची डर के कारण अपनी परेशानी किसी को नहीं बता पा रही थी. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *