​​स्कूटी खड़ी कर इवनिंग वॉक पर गई, चाेर ने पार कर दी, बेचने के फिराक में चढ़ा पुलिस के हत्थे, गया जेल

​​स्कूटी खड़ी कर इवनिंग वॉक पर गई, चाेर ने पार कर दी, बेचने के फिराक में चढ़ा पुलिस के हत्थे, गया जेल

घरघोड़ा पुलिस ने चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे आरोपी नवीन मिश्रा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी क्रमांक CG-13-AR-0852, कीमत ₹35,000 बरामद की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पढ़िए क्या है मामला?

विजया पंडा पति नरेश पंडा ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी पर्पल रंग की स्कूटी क्रमांक CG-13-AR-0852 से हाई स्कूल ग्राउंड घरघोड़ा में वॉकिंग के लिए गई थी। उन्होंने अपनी स्कूटी वार्ड क्रमांक 08 स्थित टीचर कॉलोनी के पास खड़ी की थी और ग्राउंड चली गई थी।

इसी दौरान किसी ने उनकी स्कूटी चोरी कर ले गया। आसपास काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चलने पर 04 अप्रैल 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा चोरी की स्कूटी की तलाश एवं आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया। 27 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा का नवीन मिश्रा चोरी की पर्पल रंग की स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक एवं आरक्षक उद्धोराम पटेल ने तत्काल मौके पर दबिश देकर संदेही नवीन मिश्रा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पुलिस ने पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी, बिना नंबर प्लेट, कीमत लगभग ₹35,000 बरामद कर जब्त की। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नवीन मिश्रा पिता शशिकांत मिश्रा, उम्र 24 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर 28 सितंबर 2026 को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *