स्कॉर्पियो से एंट्री, ऑटो में चोरी और फिर फरार… वाराणसी में महिला चेन चोर गैंग का खुलासा, 4 अरेस्ट​

स्कॉर्पियो से एंट्री, ऑटो में चोरी और फिर फरार… वाराणसी में महिला चेन चोर गैंग का खुलासा, 4 अरेस्ट​

Varanasi News: वाराणसी में महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. लालपुरपांडेयपुर थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्कॉर्पियो से अलगअलग जिलों में पहुंचते थे और इसके बाद ऑटो या ईरिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने की चेन, दो मोबाइल फोन, 27 हजार रुपए नकद और एक स्कॉर्पियो बरामद की है. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है.

ऑटो में बैठी महिला का ध्यान भटकाकर चेन चोरी

डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को एक महिला ने लालपुरपांडेयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिला ने बताया था कि काली माता मंदिर के पास ऑटो में बैठने के दौरान पहले से मौजूद तीन महिलाओं ने बातचीत के जरिए उसका ध्यान भटका दिया. इसी दौरान उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले.

आजमगढ़ रोड से 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आज सुबह आजमगढ़ रोड स्थित ऑटो स्टैंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें बैजनाथ उर्फ बैजू के अलावा तीन महिलाएं शामिल हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को चेन चोरी करने का तरीका भी बताया. पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले स्कॉर्पियो से किसी शहर या जिले में पहुंचते थे. इसके बाद वाहन को एक जगह खड़ा कर अलगअलग इलाकों में निकल जाते थे.

ऑटो और ईरिक्शा में महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी खास तौर पर ऑटो और ईरिक्शा से सफर करने वाली महिलाओं पर नजर रखते थे. गिरोह की महिलाएं भी ऑटो में बैठ जाती थीं और बातचीत के दौरान दूसरी महिला का ध्यान भटकाने की कोशिश करती थीं. मौका मिलते ही उसके गले से चेन या दूसरी कीमती चीज चोरी कर ली जाती थी. चोरी के बाद आरोपी अलगअलग रास्तों से वहां से निकल जाते थे और स्कॉर्पियो में वापस पहुंचते थे.

पुलिस जुटा रही आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही उनके पुराने आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह ने वाराणसी के अलावा किनकिन जिलों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर लालपुरपांडेयपुर थाना पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *