स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का वादा… मेरठ की नाबालिग ने आगरा के कांस्टेबल पर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया​​

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का वादा… मेरठ की नाबालिग ने आगरा के कांस्टेबल पर कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया​​
Featured Image

मेरठ: सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती और शादी के झांसे में फंसकर एक नाबालिग लड़की ने आगरा में तैनात पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाया है. लड़की का आरोप है कि कांस्टेबल ने उससे शादी करने का वादा कर पिछले कुछ महीनों में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार, नाबालिग शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंची और कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

क्षेत्राधिकारी (दौराला) शिव ठाकुर ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. नाबालिग ने दावा किया कि उसकी कांस्टेबल से पहचान स्नैपचैट के माध्यम से हुई थी.

बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामला नाबालिग से संबंधित होने के कारण पुलिस इसे अत्यंत संवेदनशील मानते हुए जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *