स्मार्ट क्लास की स्क्रीन पर चल रहा था गंदा गाना! उछल-उछलकर नाच रहे थे बच्चे; स्कूल को बना डाला डांस का अड्डा

स्मार्ट क्लास की स्क्रीन पर चल रहा था गंदा गाना! उछल-उछलकर नाच रहे थे बच्चे; स्कूल को बना डाला डांस का अड्डा
Featured Image

Bihar School Bhojpuri Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं तो वहीं हाल ही में एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसे अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. रोहतास जिले के दावथ प्रखंड के डेढ़गांव स्थित जगदयाल सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय के स्मार्ट क्लास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में स्मार्ट क्लास के अंदर स्कूली बच्चे भोजपुरी के जातिसूचक गीत पर नाचते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये वीडियो मंगलवार का है. वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया है. शिक्षा विभाग के अनुसार वीडियो में मौजूद करीब 14 बच्चों की पहचान की गई है.

वायरल हुआ वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस स्मार्ट क्लास को बच्चों को डिजिटल शिक्षा और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर तैयार किया गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसी कमरे में पढ़ाई की जगह जातिसूचक भोजपुरी गाने पर बच्चों के डांस का वीडियो सामने आया है. वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, इस वीडियो को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं.

एक्शन में प्रशासन

मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय के प्राचार्य लाल बहादुर सिंह यादव को जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. वहीं रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित करने की बात कही है. डीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों और निर्धारित नीति के तहत वीडियो में डांस करते नजर आ रहे छात्रों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *