‘हमने सरकारी नौकरी वाला रिश्ता…’, एक दूल्हे संग शादी करने वाली तीन बहनों ने अब ये क्या कह डाला?

‘हमने सरकारी नौकरी वाला रिश्ता…’, एक दूल्हे संग शादी करने वाली तीन बहनों ने अब ये क्या कह डाला?

Amroha News: अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौरिया गांव की तीन रीलबाज बहनों की अपने ही कैमरामैन विकास से शादी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बीच तीनों बहनों ने एक 6 मिनट का वीडियो पोस्ट कर अपनी सफाई दी है. वहीं, मामला बढ़ने पर पुलिस ने चारों को थाने बुलाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ भी की है.

‘हमने सरकारी नौकरी वाला रिश्ता…’, एक दूल्हे संग शादी करने वाली तीन बहनों ने अब ये क्या कह डाला?

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए तीनों बहनों ने कई बातें साफ की हैं. बहनों का कहना है कि उनके पिता ने बड़ी बहन के लिए सरकारी नौकरी वाले लड़के का रिश्ता देखा था, लेकिन वे तीनों अलग नहीं होना चाहती थीं. ट्रोल्स को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले से ही लाखों फॉलोअर्स हैं और वीडियोज पर मिलियंस में व्यूज आते हैं, इसलिए उन्होंने व्यूज के लिए यह कदम नहीं उठाया है.

कम हाइट होने से कोई नाबालिग नहीं हो जाता

बहनों के मुताबिक उन्होंने ऐसे परिवार की काफी तलाश की जहां तीन भाई मिल जाएं, लेकन ऐसा संभव नहीं हो सका. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आखिरकार उन्होंने अपने कैमरामैन विकास से शादी करने का फैसला लिया. सबसे छोटी बहन संतोष के नाबालिग होने के दावों को खारिज करते हुए बड़ी बहन अलका ने जवाब दिया.

अलका ने कहा कि उनकी छोटी बहन पिछले साल ही बालिग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि कम हाइट या मासूम चेहरे का मतलब नाबालिग होना नहीं होता. सरकार चाहे तो उनका ब्लड टेस्ट करवा सकती है.

पति विकास का बयान: ‘इन्हें साथ रखने का जरिया बना हूं’

तीनों बहनों से शादी करने वाले कैमरामैन विकास ने बताया कि वह चाहता तो किसी एक से भी शादी कर सकता था, लेकिन तीनों बहनें एकदूसरे से अलग नहीं होना चाहती थीं. उसने कहा कि वो तो बस उन्हें एक साथ सुरक्षित रखने का एक जरिया बना है.

पुलिस थाने में 3 घंटे चली पूछताछ, बहनों ने कहा ‘मर जाएंगी पर अलग नहीं होंगीं’

विवाद और विरोध को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है. पुलिस ने गुरुवार सुबह तीनों दुल्हनों और उनके पति विकास को थाने बुलाया, जहां उनसे करीब 3 घंटे तक गहन पूछताछ की गई.

पुलिस के सामने तीनों बहनों ने साफ कहा कि वे पूरी तरह बालिग हैं और अपनी मर्जी से यह शादी की है. उन्होंने कहा कि वे मर जाएंगी लेकिन अलग नहीं होंगी, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ कर चारों को घर जाने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *