हरदोई : पिकअप पलटने से 12 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

हरदोई : पिकअप पलटने से 12 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

कछौना , अमृत विचार : लखनऊ नेशनल हाईवे पर कछौना थाना क्षेत्र में पीएनसी प्लांट के सामने ओवरब्रिज पर मंगलवार को मजदूरों से भरी पिकअप के टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में पिकअप सवार करीब 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में चल रहा है।

घायल अवधेश पुत्र नेकपाल के अनुसार, पिकअप में करीब 27 लोग सवार थे। सभी मजदूर उन्नाव जनपद के गोनामऊ गांव में काम के सिलसिले में गए थे। काम खत्म करने के बाद वापस लौटते समय कछौना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर अचानक पिकअप टायर फटने अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में भवानीपुर निवासी पारस, विष्णु, नेकपाल, लालता, रामोतार, दुलारे, राकेश, मोनू और प्रकाश सहित भीरीघाट निवासी बाबू घायल हुए हैं।

घायलों में लालता, नेकपाल और रामोतार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनएचआई1033 इमरजेंसी एंबुलेंस में तैनात अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *