हर रोज मौत के सफर पर निकलती थी यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस, पेंडिंग थे 20 चालान… जिंदा जले 9 लोग​

हर रोज मौत के सफर पर निकलती थी यमुना एक्सप्रेसवे पर जली बस, पेंडिंग थे 20 चालान… जिंदा जले 9 लोग​

Yamuna Expressway Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए ने हिलाकर रख दिया है. इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं कुछ घायल भी हैं. कश्मीरी गेट से महोबा जा रही डबल डेकर बस मंगलवारबुधवार दरमियानी रात दयानतपुर गांव के पास अचानक आग की लपटों में घिर गई. बस में 35 यात्री सवार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. हादसे के बाद अब बस के पुराने ट्रैफिक रिकॉर्ड ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बस को चलाने में लगातार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की गई.

वाहन रिकॉर्ड के मुताबिक बस का रजिस्ट्रेशन 5 अप्रैल 2023 को बिहार के मधुबनी RTO में हुआ था. बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है, जिसका नंबर BR32PA8647 है. नवंबर 2022 में निर्मित Eicher Pro 6019 S CWC BSVI मॉडल की बस है और रिकॉर्ड में इसका रंग काला दर्ज है. इस पर पहले से 20 चालान दर्ज थे. इन चालानों की कुल राशि 1,07,632.40 रुपये है. इनमें सबसे ज्यादा 7 चालान ओवरस्पीडिंग से जुड़े हैं. ऐसे में एक्सप्रेसवे पर इस बस की रफ्तार और उसके संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ओवरस्पीड के अलावा इन नियमों का भी उल्लंघन

वाहन रिकॉर्ड में चार चालान बस को खतरनाक स्थिति में खड़ा करने या गलत तरीके से पार्किंग से जुड़े बताए गए हैं. दो चालान RC से संबंधित उल्लंघन के हैं. इसके अलावा एजेंट, कैनवेसर या एग्रीगेटर से जुड़े नियमों के उल्लंघन का भी रिकॉर्ड मौजूद है.

रिकॉर्ड में बस में निर्धारित फर्स्ट एड बॉक्स या दवाइयां नहीं मिलने और फायर एक्सटिंग्विशर से जुड़े उल्लंघन का भी जिक्र है. इसके अलावा परमिट की शर्तों के उल्लंघन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.

परमिट की शर्तों से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक सवाल

पुराने चालान रिकॉर्ड में बस की छत पर सामान ले जाने, चालक के यूनिफॉर्म में नहीं होने और जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज पेश नहीं करने जैसे उल्लंघनों का भी जिक्र है. बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने या चलवाने से जुड़ा उल्लंघन भी रिकॉर्ड में दर्ज बताया गया है. इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट की अन्य शर्तों के उल्लंघन, वाहन में नियमों की अनदेखी कर मोडिफिकेशन और साउंड कंट्रोल से जुड़े निर्धारित मानकों के उल्लंघन का भी जिक्र रिकॉर्ड में है.

बस का इंश्योरेंस, फिटनेस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी रिकॉर्ड में उपलब्ध बताया गया है. हालांकि, रिकॉर्ड में RTO की ओर से NOC जारी नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है.

AC में शॉर्ट सर्किट के बाद फैली आग?

शुरुआती जांच के मुताबिक बस के AC में शॉर्ट सर्किट, स्पार्क या ब्लास्ट होने की आशंका जताई गई है. इसके बाद इंजन में मौजूद लुब्रिकेंट ऑयल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें पूरी बस में फैल गईं. हालांकि, आग लगने की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.

बस कश्मीरी गेट से नोएडा होते हुए महोबा जा रही थी. दयानतपुर गांव के पास अचानक धुआं उठने के बाद आग भड़क गई. यात्रियों में अफरातफरी मच गई और कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर या कूदकर अपनी जान बचाई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन इस भयावह हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *