हिंदू महासभा ने मौलाना जर्सिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, एफआईआर

हिंदू महासभा ने मौलाना जर्सिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, एफआईआर
हिंदू महासभा ने मौलाना जर्सिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, एफआईआर

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले इटावा के मौलाना जर्सिस अंसारी के खिलाफ अखिल भारतीय महासभा ने बुधवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए संगठन के कार्यकर्ता हजरतगंज थाने पहुंचे। जहां एसीपी व इंस्पेक्टर को मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के नेतृत्व में सुमित कश्यप, मनू समेत अन्य पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। शिशिर ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। शिशिर के मुताबिक, इटावा निवासी मौलाना जर्सिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम के दौरान के दौरान मौलाना ने भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान पांच वक्त का नमाजी बताया था। मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कहा कि मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए, नहीं तो सड़क पर प्रदर्शन होगा। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने हिंदू संगठन के लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले में देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *