₹1.25 लाख में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे में फुल चार्ज, 260 KM तक चलेगी!

₹1.25 लाख में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे में फुल चार्ज, 260 KM तक चलेगी!

अहमदाबाद की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Avore Electric ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EX लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी है. यह बाइक उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो लंबी रेंज और ज्यादा फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं.

₹1.25 लाख में लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक, 4 घंटे में फुल चार्ज, 260 KM तक चलेगी!

कंपनी ने EX को तीन वेरिएंट EX 2S, EX 2 और EX 1 में पेश किया है. इसकी बुकिंग केवल 799 रुपये देकर कराई जा सकती है. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को बाइक की डिलीवरी करीब दो महीने बाद शुरू हो जाएगी.

रेंज और टॉप स्पीड

अगर रेंज की बात करें तो EX 2S एक बार चार्ज करने पर 260 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 114 किमी/घंटा है. वहीं EX 2 की रेंज 255 किलोमीटर बताई गई है. सबसे सस्ता वेरिएंट EX 1 एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर तक चल सकता है. इस बाइक को Avore Electric ने पिछले तीन वर्षों में तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि इस बाइक के लिए उसने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, मोटर, मोटर कंट्रोलर, ऑनबोर्ड चार्जर और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी तकनीकों से जुड़े 120 से अधिक पेटेंट आवेदन भी दाखिल किए हैं.

इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स

बाइक में रेयरअर्थ फ्री परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जिसकी पावर वेरिएंट के अनुसार 7.5 kW से 10.5 kW तक है. सभी वेरिएंट में 250 Nm का पीक व्हील टॉर्क मिलता है, जिससे बेहतर एक्सेलेरेशन मिलने की उम्मीद है. Avore EX में कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक राइडिंग मोड, कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम, AI आधारित राइडर असिस्टेंट, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड मोटरस्विंगआर्म पावरट्रेन जैसे फीचर्स शामिल हैं.

सेफ्टी और वारंटी

चार्जिंग की बात करें तो इस बाइक को घर के सामान्य बिजली के सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है, जबकि 100% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं. Avore Electric के संस्थापक प्रियंक राखोलिया ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारत के हर व्यक्ति तक विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आसान और सुलभ बनाना है और EX इसी दिशा में पहला बड़ा कदम है. सुरक्षा के लिहाज से यह बाइक AIS 156 और AIS 038 मानकों का पालन करती है. साथ ही कंपनी बैटरी पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी भी दे रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *