
मेष
आज पैतृक संपत्ति को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भावनाओं के बजाय व्यवहारिकता को अपनाएं।
वृषभ
आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें। बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। गले में इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
मिथुन
आज आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा फोकस करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कर्क
आज आप नए विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी योग्यता पर संदेह न करें। योजनाओं के अनुसार काम पूरे हो जाएंगे।
सिंह
आज जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देंगे। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। छात्रों को नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या
आज आपकी बातों से अपने नाराज हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर अत्यंत भावुक रहेंगे। घर में किसी कारण कलह हो सकती है।
तुला
आज आपका आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लें। काम का दबाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक
आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं। लेनदेन में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी से झगड़ा हो सकता है।
धनु
आज प्रेमसंबंधों के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ काम में आप हाथ बंटाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे।
मकर
आज अपने अधिकारियों की किसी भी बात को न टालें। जीवन में आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
आज कारोबार में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की बहस से बचें। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
मीन
आज सुबह आपकी मन स्थिति अच्छी रहेगी। नई कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।