​​‘1 रुपये में ले जाओ कपड़ें..’, सेल की खबर सुनते ही पहुंच गई लाखों की भीड़ तो कांप उठा मुंबई का मॉल; फैली अफवाह से मच गई भगदड़​​​

​​‘1 रुपये में ले जाओ कपड़ें..’, सेल की खबर सुनते ही पहुंच गई लाखों की भीड़ तो कांप उठा मुंबई का मॉल; फैली अफवाह से मच गई भगदड़​​​
Featured Image

मुंबई, महाराष्ट्र। मुंबई के मलाड पश्चिम इलाके में स्थित मशहूर इंफिनिटी मॉल में शनिवार को सोशल मीडिया पर फैली एक अफवाह के कारण भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते मॉल के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक कपड़ों के शोरूम में महज 1 रुपये में सामान मिलने की खबर फैलते ही हजारों लोग मौके पर जुट गए। इस भ्रामक जानकारी के वायरल होने के बाद भीड़ इतनी बढ़ गई कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और मॉल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ गई।

मामला क्या है?

मलाड के इस प्रसिद्ध मॉल में शनिवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब सोशल मीडिया पर खबर फैली कि शोरूम में 1 रुपये में कपड़े मिल रहे हैं। देखते ही देखते, लाखों की संख्या में लोग इस झूठी जानकारी को सच मानकर शोरूम की ओर भागने लगे। इससे मॉल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और भीड़ अधिक होने के कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसकी सूचना मिलते ही मॉल के सुरक्षा कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।

गवाहों के अनुसार, पहले से ही वीकेंड की छुट्टी के कारण मॉल में काफी भीड़ थी, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के बाद, लोग एकत्रित होकर शोरूम की ओर दौड़ने लगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस भीड़भाड़ के कारण मॉल के कॉरिडोर में धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग चीख-पुकार कर रहे हैं, भीड़ बेतहाशा बढ़ रही है और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। कई लोग इस कथित 1 रुपये के सेल का फायदा उठाने के लिए घंटों पहले से ही लाइन में लगे थे, जिससे आसपास की आम जनता की आवाजाही भी बाधित हो गई थी।

सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की

मॉल की सुरक्षा और पुलिस टीम ने तुरंत कदम उठाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। उन्होंने शोरूम के आसपास से भीड़ को हटाना शुरू किया और लोगों को व्यवस्थित रूप से मॉल से बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता और सजगता के चलते बड़ा हादसा टल गया और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है कि ‘1 रुपये की सेल’ का भ्रामक मैसेज कहां से और किसने फैलाया। पुलिस ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इन अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। जनता से अपील की गई है कि किसी भी आकर्षक ऑफर या सेल की जानकारी को बिना पुष्टि किए न मानें। ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल या वेबसाइट से ही किसी भी ऑफर की पुष्टि कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *