​​10 साल का अल्फाज नहीं देख पाया नेपाल वालों का दर्द, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सौंपा DM को गुल्लक

​​10 साल का अल्फाज नहीं देख पाया नेपाल वालों का दर्द, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सौंपा DM को गुल्लक
Featured Image

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद सामने आई तबाही की तस्वीरों ने जहां पूरी दुनिया को झकझोर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक 10 वर्षीय बच्चे ने संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कक्षा 3 में पढ़ने वाले अल्फाज शेख ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी गुल्लक में जमा की गई पूरी रकम दान कर दी.

अल्फाज ने अपनी गुल्लक जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर को सौंप दी है. बताया गया कि बच्चा पिछले करीब एक साल से इसमें पैसे जमा कर रहा था. यह रकम उसके लिए सिर्फ बचत नहीं थी, बल्कि अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं के लिए जुटाई गई पूंजी थी. हालांकि, नेपाल में बाढ़ से मची तबाही की तस्वीरें देखने के बाद उसने अपनी बचत जरूरतमंदों के लिए देने का फैसला किया.

—विज्ञापन—

नेपाल बाढ़ पीढ़ितों के लिए दान किया गुल्लक

अल्फाज ने बताया कि उसने यूट्यूब पर नेपाल में आई बाढ़ के वीडियो देखे थे. इन तस्वीरों में लोगों के घर तबाह होते और बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबरें सामने आ रही थीं. यह सब देखकर उसे काफी दुख हुआ. इसके बाद उसने तय किया कि वह अपनी तरफ से पीड़ितों की मदद करेगा. उसने अपने मन की बात सबसे पहले अपने दादा को बताई और गुल्लक दान करने की इच्छा जाहिर की.

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी अल्फाज की इस पहल ने लोगों को भावुक कर दिया. लोगों के कई रिएक्शन सामने आए. उसकी तस्वीर और कहानी सामने आने के बाद कई लोगों ने बच्चे के जज्बे की सराहना की. लोगों ने उसकी संवेदनशीलता की तारीफ की और कहा कि इतनी कम उम्र में दूसरों के दर्द को समझना और अपनी जमा पूंजी जरूरतमंदों के लिए दे देना बड़ी बात है.

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें- वापस ले लो शौर्य चक्र… दफ्तरों के चक्कर काट रही शहीद की बुजुर्ग मां; 22 साल से है वादे पूरे होने का इंतजार

26 अगस्त को नेपाल में आई थी बाढ़

दरअसल, 26 अगस्त को चीन-नेपाल सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल और आस-पास के इलाकों में भारी तबाही मचाई. रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा में दोनों देशों में कम से कम 1,384 लोगों की मौत हुई, जबकि 5,500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल के कई इलाकों में सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रासुवा समेत कई दूर दराज के क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है.

—विज्ञापन—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *