​​​17 साल की शादी, दो बच्चे​​​​ और फिर आया फेसबुक वाला प्यार… सीतापुर में विपिन ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा​​​​​

Featured Image

Sitapur Love Story: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से प्यार और बेवफाई की एक ऐसी कहानी सामने आई है जो अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं है. मिश्रिख तहसील के रहने वाले विपिन भार्गव ने 17 साल पहले अपनी पत्नी से 7 जन्मों तक साथ रहने का वादा किया था, लेकिन यह रिश्ता 7 जन्मों तक नहीं चला और अब बिना किसी लड़ाई झगड़े के खत्म हो गया है. जानकारी के मुताबिक विपिन की पत्नी को फेसबुक पर किसी दूसरे शख्स से प्यार हुआ, जिसकी जानकारी दो बच्चों के बाप विपिन को मिली तो उसने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे खुशी-खुशी प्रेमी के साथ विदा कर दिया. लेकिन पीछे छूट गए दो बच्चों के भविष्य को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

17 साल का रिश्ता और बच्चे

सीतापुर की मिश्रिख तहसील के रहने वाले विपिन भार्गव की शादी 12 मार्च 2009 को हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 16 और 14 साल है. विपिन और उसकी पत्नी का परिवार खुशी-खुशी जिंदगी में आगे बढ़ रहा था, लेकिन करीब 22 दिन पहले विपिन की पत्नी अचानक घर से कहीं चली गई. परेशान होकर विपिन ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी.

कुछ दिनों बाद जब पत्नी खुद वापस घर लौटी, तो कहानी पूरी तरह बदल चुकी थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसने पति को बताया कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती, बल्कि अंबेडकर नगर के रहने वाले प्रेमी राहुल के साथ जिंदगी बिताना चाहती है. महिला और राहुल की जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और महिला ने राहुल के साथ ही आगे की जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया.

पति ने खुशी-खुशी किया विदा

पत्नी की सच्चाई जानने के बाद विपिन ने इसका विरोध नहीं किया. बल्कि उसने मिश्रिख तहसील में पूरी कागजी कार्रवाई के बाद पास के ही हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करवा दी. विपिन ने खुद अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठाकर दिल्ली के लिए विदा कर दिया. विपिन का कहना है कि अब उनका अपनी पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दोनों को उनकी नई और खुशहाल जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.

दोनों बच्चों के भविष्य पर सवाल

पति-पत्नी के इस फैसले ने 16 और 14 साल के दो बच्चों को पीछे छोड़ दिया है. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि माता-पिता के अलग होने का असर इन मासूमों की जिंदगी पर कैसा पड़ेगा. 17 साल तक साथ रहने के बाद भले ही यह रिश्ता बिना किसी कड़वाहट के खत्म हो गया हो, लेकिन इस परिवार की जिंदगी अब कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के शिवा शर्मा केस में पुलिस पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विक्रम के बाद हटाए गए DCP विक्रांत वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *