2 साल बाद पति का ऐसा राज खुला कि पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सवाल किया तो कर दी पिटाई..

2 साल बाद पति का ऐसा राज खुला कि पत्नी के पैरों तले खिसक गई जमीन, सवाल किया तो कर दी पिटाई..
शादी के 2 साल बाद पति के लैपटॉप में मिले I Love You के मैसेज, पत्नी ने पूछा तो करने लगा पिटाई...ननद भी लुक का उड़ाती थी मजाक, थक हारकर महिला ने दर्ज कराई शिकायत

अहमदाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी के दो साल बाद उसे पति के लैपटॉप में दूसरी युवती के साथ हुई चैट मिली, जिसमें I Love You और I Miss You जैसे मैसेज थे. जब उसने इस बारे में सवाल किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. शिकायत के आधार पर महिला पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी के बाद शुरू हुई पैसों की मांग पुलिस शिकायत के मुताबिक महिला की शादी वर्ष 2023 में मेहसाणा के एक युवक से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने शेयर बाजार में निवेश करने के लिए पैसों की मांग शुरू कर दी. इस पर उसने अपने पिता से 1.50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लेकर पति को दिए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिला का कहना है कि इसके बाद भी पति और ससुराल वाले लगातार दहेज में और पैसे मांगते रहे. मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

तबीयत खराब होने पर भी कराया काम शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया. इसके बजाय उससे जबरन खाना बनवाया जाता था. महिला का यह भी आरोप है कि पति ने कई बार उसके पेट पर बैठकर उसका मुंह और गला दबाया तथा उसके साथ मारपीट की. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी ननद उसे नेपाली कहकर अपमानित करती थी और खाना बनाने जैसी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा करती थी.

लैपटॉप में मिली दूसरी युवती से चैट महिला के अनुसार, एक दिन उसने पति के लैपटॉप में किसी दूसरी युवती के साथ चैट देखी. चैट में I Love You और I Miss You जैसे मैसेज लिखे थे. जब उसने पति से इस बारे में पूछताछ की तो पति ने उसकी पिटाई कर दी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पति ने महिला की बुआ की एक महिला मित्र से अश्लील इशारों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी. इसके बाद उस महिला के बॉयफ्रेंड ने पति को धमकियां भी दी थीं.

5 लाख रुपये की मांग, घर से निकाला महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने उससे 5 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया. मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी. बाद में महिला ने पूरे मामले की शिकायत महिला पश्चिम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *