20 बिल्लियों को कुचलकर मौत के घाट उतारा गया… बेजुबान जानवरों को मारने वाले ‘सीरियल कैट किलर’ की तलाश में पुलिस, PETA ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम

20 बिल्लियों को कुचलकर मौत के घाट उतारा गया… बेजुबान जानवरों को मारने वाले ‘सीरियल कैट किलर’ की तलाश में पुलिस, PETA ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम
Featured Image

Chembur Cat Murder Case: 10 सितंबर 2026, मुंबई के चेंबूर इलाके में इन दिनों बेहद ही अजीबो गरीब घटना हो रही है. कोई अनजान शख्श बड़ी ही बर्बरता से बिल्लियों की हत्या कर रहा है. इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को क्षति- विक्षत कर देता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अब तक 20 बिल्लियां मरी हुई पाई गई हैं. पुलिस की टीम उस सीरियल कैट किलर की तलाश कर रही है. वहीँ, PETA ने भी 50 हजार रुपये इनाम घोषित किया है.

चेंबूर में मिली 20 मरी हुई बिल्लियां

पूरा चेंबूर के मामला गोवंडी स्थित पांजरपोल इलाके का है. अलग अलग दिनों पर कई स्थानों से 20 बिल्लियां मरी हुई मिली है. किसी ने पत्थर या भारी चीज से उनके सिर को कुचलकर मार डाला. इस सम्बन्ध में पांजरापोल, कामाख्यावाड़ी की रहने वाली पशुप्रेमी रुबीना पठान (53 साल) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. रुबीना पठान लावारिस बिल्लियों के इलाज और खाना खिलाने का काम करती हैं.

भारी चीज कुचलकर हत्या

रुबीना पठान की शिकायत के अनुसार, 3 सितंबर को इलाके में चार बिल्लियों के शव मिले थे. जिनके सर बुरी तरह कुचले हुए थे. वहीँ, 5 सितंबर को कामावाडी इलाके में एक बिल्ली के बच्चे समेत दो बिल्लियों की लाश मिली थी. बिल्लियों के शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे. 6 सितंबर को भी बिल्ली और उसका बच्चा मृत हालत में मिला. जिसकी किसी धारदार या भारी चीज से हमला कर हत्या की गयी थी. दोनों खून से लथपथ थे.

पुलिस कर रही किलर की तलाश

अब तक करीब 20 बिल्लियां मरी हुई मिली है. इस घटना के बाद पशु प्रेमियों में आक्रोश है. उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. रुबीना की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे हैं. जल्द ही अज्ञात आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

PETA इंडिया ने की आरोपी की सूचना पर 50,000 की घोषणा

रुबीना पठान की शिकायत पर पशु अधिकार संगठन PETA इंडिया ने एक्शन लिया है. PETA इंडिया ने आरोपी की गिरफ्तारी और सजा में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *