2031 तक 1,380 नए GCC और 12 लाख नौकरियों का लक्ष्य, सात राज्यों की बड़ी तैयारी

2031 तक 1,380 नए GCC और 12 लाख नौकरियों का लक्ष्य, सात राज्यों की बड़ी तैयारी

नई दिल्ली। भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर का तेजी से विस्तार हो रहा है। CBRE की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सात राज्य वर्ष 2031 तक करीब 1,380 नए GCC स्थापित करने और लगभग 11.8 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, केरल, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने GCC निवेश आकर्षित करने के लिए नीतियां तैयार की हैं। इन राज्यों में विशेष प्रोत्साहन, तेज मंजूरी और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

इनमें कर्नाटक करीब 500 GCC और 3.5 लाख रोजगार, महाराष्ट्र करीब 200 GCC और 4 लाख रोजगार तथा राजस्थान 200 से अधिक GCC के जरिए करीब 1.5 लाख रोजगार पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गुजरात का लक्ष्य 250 से अधिक GCC और करीब 50 हजार रोजगार का है।

GCC यानी Global Capability Centres वे केंद्र हैं जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां तकनीक, रिसर्च, डेटा एनालिटिक्स, वित्त और अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक काम संचालित करती हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। CBRE के अनुसार, भारत के शीर्ष नौ शहरों में 2022 से जून 2026 तक GCCs ने 123 मिलियन वर्ग फुट से अधिक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया।

GCC की बढ़ती मांग से खासतौर पर आईटी, बैंकिंगफाइनेंस, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, AI और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। CBRE के मुताबिक, 2031 तक राज्यों की यह पहल भारत में GCC इकोसिस्टम को और मजबूत कर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *