2035 चालान, 468 वाहन सीज… यूपी में परिवहन विभाग की सख्ती, अब स्कूल बसों पर नजर

2035 चालान, 468 वाहन सीज… यूपी में परिवहन विभाग की सख्ती, अब स्कूल बसों पर नजर
2035 चालान, 468 वाहन सीज… यूपी में परिवहन विभाग की सख्ती, अब स्कूल बसों पर नजर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर चल रहे चार दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन आरोही’ के पहले दो दिनों में ही 2035 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 468 वाहन सीज किए गए हैं।

विभाग के मुताबिक इस कार्रवाई से करीब 1.93 करोड़ रुपये के राजस्व, कर और जुर्माने की वसूली का अनुमान है। परिवहन विभाग का ‘मिशन आरोही’ अभियान 5 से 8 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान में खास तौर पर इन वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, पहले दो दिनों में कानपुर, झांसी, बांदा, आगरा और लखनऊ संभाग समेत कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जांच और प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

बिना नंबर प्लेट वाले वाहन

ओवरलोड वाहन

बकाया टैक्स वाले वाहन

निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल

अनधिकृत यात्री वाहन

मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन

2035 चालान, 468 वाहन सीज

अभियान के शुरुआती दो दिनों में परिवहन विभाग की कार्रवाई का आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान 2035 वाहनों के चालान किए गए और 468 वाहनों को सीज किया गया। विभाग का अनुमान है कि चालान, कर और जुर्माने की कार्रवाई से करीब 1.93 करोड़ रुपये की वसूली हो सकती है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभियान 8 अगस्त तक जारी रहेगा और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

11 अगस्त से स्कूल वाहनों की विशेष जांच

सड़क सुरक्षा के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर भी परिवहन विभाग ने अगला अभियान तैयार कर लिया है। 11 अगस्त से 25 अगस्त तक 15 दिवसीय ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी।

अनफिट स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई

‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ में खास तौर पर अनफिट स्कूल वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस के साथ समन्वय किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही भी तय की जाएगी, ताकि बच्चों की आवाजाही में सुरक्षा मानकों से किसी तरह का समझौता न हो।

अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने अभियान की निगरानी के लिए अपर परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह गौर को नोडल अधिकारी बनाया है। परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े : 

 

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *